नक्सल प्रभावित क्षेत्र छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से भिड़ने के लिए महिलाओं का ‘दंतेश्वरी लड़ाके‘ कमांडो दस्ता नक्सलियों को ठिकाने लगाने के लिए तैनात किया गया है और 30 महिलाओं कमांडो का यह दस्ता एक महीने में तीन नक्सल कमांडरों को ढेर कर चुका है। इस कमांडो दस्ते में 10 आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली महिलाओं को भी शामिल किया गया है। इस कमांडो दस्ते का नेतृत्व डीएसपी दिनेश्वरी नंद कर रही हैं।छत्तीसगढ़ पुलिस ने पहली बार अपनी नक्सल विरोधी फ्रंटलाइन फोर्स जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) में महिला कमांडो को जगह दी है ये महिला कमांडो पिछले एक महीने में तीन नक्सल कमांडरों को ढेर करने वाली सुरक्षा बलों की शार्ट एक्शन टीमों का हिस्सा थीं।
देवी दंतेश्वरी के नाम पर ‘दंतेश्वरी लड़ाके‘ नाम से गठित यह विशेष दस्ता राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में जिला रिजर्व गार्ड में शामिल किया गया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के मुताबिक, डीआरजी महिला कमांडो की अपनी तरह की पहली प्लाटून है, इससे पहले बस्तर में भी महिला सैनिकों को अभियान में शामिल किया गया, लेकिन वहां भूमिका सीमित थी पहली बार है कि पूरी तरह महिला कमांडो की टीम अशांत क्षेत्रों में पुरूष डीआरजी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अभियान का संचालन करने के लिए गठित की गयी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?