प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह से उन्होंने अपने ससुराल के लोगों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए आईएनएस विराट से एक द्वीप पर गए थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी अपने ससुराल के लोगों के साथ आईएनएस विराट युद्धपोत पर 10 दिनों तक छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। ये लोग 10 दिनों तक एक द्वीप पर रहे और पूरा अमला उनकी सुरक्षा में तैनात रहा था। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं है।
इससे पहले पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत में कहा, ‘बुलेट प्रूफ दीवारों में रहना न मेरी आदत है और न ही मेरा शौक है। दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए लोगों से घिर जाता हूं तो ये बड़े यादगार पल होते हैं। आपका यही प्यार हमें ऊर्जा देता रहा है। बीते पांच वर्षों में देश में जो बड़े और कड़े फैसले लिए गए हैं उसपर आपने सदैव मेरा साथ दिया है। आज वीआईपी वाली लाल बत्ती अगर नेताओं और अफसरों की गाड़ी से उतरी है तो इसका कारण आप सभी हैं। आज पूरी सरकार आपकी मोबाइल फोन आपकी पहुंच में आ पाई है तो इसका कारण भी आप सभी हैं।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘हमने 5 साल में 1400 से ज्यादा गैर जरूरी कानूनों को खत्म किया है। ग्रुप-सी और ग्रुप-डी में इंटरव्यू खत्म किया जिससे भ्रष्टाचार रूका है। अब 24 घंटे में कंपनी खोलने का काम पूरा हो जाता है। जब साफ नीयत से काम होता है, ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया जाता है तो नतीजे भी सामने आते हैं। जो महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा होती थी आज विपक्ष के लोग इसपर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।’
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?