काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा मंगलवार को घोषित 10वीं (आईसीएसई) व 12वीं (आईएससी) की परीक्षा के परिणाम में यूपी के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 10वीं में 97.14 प्रतिशत व 12वीं में 95.33 प्रतिशत बच्चे पास हुए, 41 बच्चों ने 10वीं एंव 12वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये, दोनों परीक्षाओं में यूपी के बच्चे देशभर में दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।10वीं की परीक्षा में लखनऊ की अनन्या अग्रवाल व राधिका गुप्ता ने 99.40 प्रतिशत अंक पाकर देशभर में दूसरा और यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया, इसी तरह से लखनऊ की सांभवी कृष्णा, शाश्वत वर्मा व गोरखपुर के सक्षम सिंह ने 99.20 अंक पाकर देशभर में तीसरा और यूपी में दूसरा स्थान पाया, जबकि लखनऊ की सेलोनी सिन्हा, संस्कृति गौतम, श्रेष्ठ बिंदल व भव्य गोयल के अलावा कानुपर से वन्या जालान व अंश खन्ना ने 99 प्रतिशत अंक पाकर यूपी में तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, 12वीं में कानपुर की नंदिता प्रकाश व अशिता रूंगटा के अलावा लखनऊ के नेहाल शर्मा, वेदांशी तिवारी व कशिश गुप्ता ने 99.75 प्रतिशत अंक पाकर देशभर में दूसरा व यूपी में पहला स्थान प्राप्त किया। कानपुर से अभिश्री स्वरूप और लखनऊ के सुब्रत शुक्ला, आयूषी सक्सेना, ऋत्विक घोष, आदित्य सिंह, धु्रव कुशवाहा, आस्था गर्ग, अहम रूशन व अनन्या कालरा ने 99.50 प्रतिशत अंक पाकर देशभर में तीसरा और यूपी में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 16 लड़के-लड़कियों ने 99.25 प्रतिशत अंक पाकर यूपी में तीसरा स्थान प्राप्त किया, इसमें कानपुर से अग्रिम जैन व लखनऊ से प्राजंल श्रीवास्तव, चाहत सिंह, धवल गुप्ता, क्रतिका गुप्ता, ऋत्विक श्रीवास्तव, निवृत सिंह, सुयष वर्धमान माथुर, आनंद शर्मा, सक्षम मेहरा, अक्षांश सिंह, उज्जवल महेंद्र अग्रवाल, माधव अग्रवाल, शिविका सिंह, स्नेहिल गुप्ता और सिंदुजा अग्रवाल शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?