देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में सर्वोच्च माने जाने वाला केदारनाथ मंदिर के आज प्रातः कपाट भक्तों के दर्शानार्थ खुल गये।उत्तराखंड स्थित बाबा केदारनाथ के मंदिर के कपाट गुरूवार को प्रातः खुले वैसे ही ‘जय केदार‘ की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। मंत्रोच्चारण, विधि-विधान एंव पूर्ण श्रद्धा के साथ मंदिर के कपाट खोले गये। इस पवित्र बेला का गवाह बनने के लिए धाम में बड़ी संख्या में एक दिन पहले ही पहुंचे श्रद्धालु मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद थे। 

बाबा केदारनाथ धाम को मंदिर समिति ने गेंदा समेत विभिन्न प्रकार के 15 कुंतल फूलों से सजाया है। संगम से ही मंदिर के भव्य दर्शन हो रहे हैं। बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए दुर्गम, कठिन पैदल मार्ग से चलकर पहुंच रहे भक्तों की थकान मंदिर परिसर में पहुंचते ही दूर हो जाती है।
केदारनाथ भगवान के मंदिर के कपाट गुरूवार को खोले गये, इससे पहले भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली बुधवार को ही अपने धाम पहुंच गयी, जहां भक्तों ने आराध्य का भव्य स्वागत किया।
केदारनाथ धाम मंदिर 3 हजार 593 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय पर्वत माला में उत्तराखंड के रूद्र प्रयाग जिले में स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए 14 किलोमीटर लंबा पैदल मार्ग है जो गौरीकुंड से आरंभ होता है जहां से यात्रा श्रद्धालुओं की शुरू होती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?