आगरा शहर के ताजगंज क्षेत्र में बुधवार रात स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया। शॉपिग मॉल के सामने से युवती को जबरन गाड़ी में डालकर भाग निगले राहगीरों और पुलिस ने करीब डेढ़ किलोमीटर पीछा कर दो आरेपितों को दबोच कर युवती मुक्त करा ली, तीसरा आरोपित फरार हो गया।ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित शॉपिंग मॉल से ड्यूटी करके एक युवती रात साढ़े आठ बजे घर के लिए निकली थी, मॉल के बाहर सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में तीन युवक घात लगाये खड़े थे।
मौका मिलते ही दो युवकों ने युवती को उठाकर जबरन गाड़ी में डाल लिया, इससे पहले आसपास के लोग उन्हें रोक पाते, गाड़ी तेज रतार में तोरा गांव की ओर फर्राटा भरने लगी, युवती की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू कर दिया इसी बीच पुलिस को भी सूचना हो गयी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तोरा गांव में आरोपितों की स्कॉर्पियों फंस गयी स्थानीय लोगों और पीछ कर रहे राहगीरों ने आरोपितों को घेर लिया तब तक पुलिस भी पहुंच गयी।
स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को पुलिस ने मौके से दबोचकर युवती को भी मुक्त करा लिया, तीसरा युवक भाग गया, पुलिस की पकड़ में आये युवकों ने अपने नाम शैलेंद्र पुत्र देवेन्द्र चौधरी निवासी धांधूपुरा, मनीष चौहान पुत्र अशोक निवासी ताजनगरी बताये, उन्होंने फरार साथी का नाम अशोक निवासी शहीद नगर बताया, सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?