वर्षों के बाद आगरा में गंगाजल पहुंचने के बावजूद भी सरकारी तंत्र लोगों का गला तर करने के लिए पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। गंगाजल के बाद भी शहर के आठ ओवरहेड टैंक सूखे पड़े हुए हैं। शहर झुलसा देने वाली गर्मी के बीच पानी के लिए तरस रहा है और सरकारी अधिकारी वातानुकूलित दतरों में बैठकर कहानियॉं गढ़ रहे हैं और जनप्रतिनिधि चुनावों में व्यस्त हैं।शहर के पाइप लाइन ही नहीं बल्कि ओवर हेड टैंक भी सफेद हाथी बने हुए हैं, इतना ही नहीं यमुना पार में शुरू किये गये 16 में से आठ टयूबवेल भी बंद पड़े हैं, ऐसे में लोगों की प्यास बुझ पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।
पानी की कमी से जूझ रहे ताजनगरी के लोगों की प्यास बुझाने के लिए बुलंदशहर के (पालड़ाफाल) से 130 किमी की पाइप लाइन डालकर गंगाजल सिंकदरा तक मंगा लिया गया, मगर जल संस्थान के इंफ्रास्ट्रेक्चर को लेकर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से पिछले छः माह से बुलंदशहर से गंगाजल आने के बाद भी लोगों के बजाए यमुना में पहुंच रहा है। करोड़ों रूपये खर्च करने के बाद भी लोगों को पीने के लिए गंगाजल नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
आलम यह है कि शहर में आठ टंकी बनने के बाद भी आज तक शुरू नहीं हो पायी है। इसी इसी तरह से यमुना पार में आठ टयूबवेल बंद पड़े हैं। हालांकि जल संस्थान के सचिव अनवर ख्वाजा का कहना है कि एक की टयूबवेल खराब है, अगर अन्य टयूबवेल बंद मिले हैं तो जांच करायी जायेगी।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?