लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान 12 मई को होना है। इससे पहले आम चुनाव के लिए लड़ाई और भी तेज हो गई है। पीएम मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं.।पीएम मोदी ने गुरुवार को सपा के गढ़ आजमगढ़ में रैली की।जहां उन्होंने अपने विरोधियों को आड़े हाथों लिया ।उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में चुनावी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश की सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे को जनता के बीच उछाला। पीएम ने साफ कहा कि उनकी सरकार देशहित में हर कदम उठाने और आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान आजमगढ़ और आतंक को जोड़ते हुए ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना भी साधा।
पीएम ने कहा, ‘याद कीजिए, आजमगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था। जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आजमगढ़ पहुंच जाती थीं।’ पीएम ने कहा कि जब भ्रष्ट और मजबूर सरकार होती है तो वह चुनौतियों को ना तो झेल पाती है ।
इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सवालिया लहजे में कहा कि आखिर 2014 के बाद देश के बड़े शहरों में बम धमाकों पर लगाम कैसे लग गई? पीएम ने यह भी सवाल किया कि आखिर 2014 के बाद आतंकी सिर्फ जम्मू-कश्मीर में एक छोटे हिस्से तक ही सीमित क्यों हो गए? पीएम ने यह भी कहा कि आखिर 2014 से पहले आतंकियों के साथ आजमगढ़ का नाम क्यों जोड़ा जाता था और अब ऐसा नहीं हो रहा है। पीएम ने खुद इसका जवाब देते हुए कहा कि यह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि देश में एक मजबूत सरकार है।
भोजपुरी भाषा और संस्कृति के साथ आजमगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ को जोड़ते हुए पीएम ने कहा, आज हमारी भोजपुरी भाषा और संस्कृति की दुनिया भर में बहुत पहचान बनी है। इस क्षेत्र में हमारे साथी निरहुआ, रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे मेधावी कलाकारों के परिश्रम से ही यह संभव हो पाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?