
आगरा नगर निगम की सच्चाई राज्य सरकार के अधिकारियों ने देख ली है। जनशिकायतें दूर करने में नगर निगम पूरी तरह फेल साबित हुआ है। अब तीन दिन में शासन ने नगर निगम के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। जन शिकायतें दूर करने की बजाय नगर निगमों के अफसरशाही हावी हो गयी है, वातानुकूलित कक्षों में बैठकर कागजी घोड़े दौड़ाते अधिकारियों की वजह से कर्मचारी बेलगाम हैं, कोई सुनवाई शिकायतों की नहीं हो रही।
शहरी नागरिकों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए शुरू की गयी ‘पब्लिक ग्रिवांस सिस्टम‘ को लागू करने में प्रदेश के 12 नगर निगम फेल साबित हुए हैं, इनमें आगरा नगर निगम भी शामिल है। स्थानीय निकाय निदेशक डॉ. काजल ने गुरूवार को संबंधित नगर आयुक्तों से जवाब-तलब करते हुए तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
राज्य सरकार शहरों को साफ-सुथरा बनाने के साथ लोगों को अच्छी सुविधाएं देना चाहती है, इसके लिए नगर निगमों में ‘पब्लिक ग्रिवांस सिस्टम‘ तैयार किया गया है इसके तहत ऑनलाइन शिकायत और निस्तारण की व्यवस्था की गयी है, इसमें सीवर, सफाई, जलभराव, नाली चोक, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट या फिर जनता से जुड़ी समस्या के साथ पार्कों की दुर्दशा ठीक कराने के लिए होने वाली शिकायतें शामिल हैं। नगर निगमों को तय समय में शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिये हैं, इसकी समीक्षा में स्थानीय निकाय निदेशालय ने पाया है कि निगम इसमें लापरवाही बरत रहे हैं शिकायतों के बाद भी तय समय में समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
स्थानीय निकाय निदेशक आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली, गाजियाबाद और कानपुर के नगर आयुक्तों से शिकायतों का तय समय में निस्तारण न होने पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है निकाय निदेशक ने सभी नगर आयुक्तों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?