- बहादुर प्रधानमंत्रियों के खानदान की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा का अनुभव कि मोदी ‘कायर‘ प्रधानमंत्री हैं सच है ! पांच साल में इतनी गालियां देने के बाद भी कांग्रेसी जेलों के बाहर घूम रहे हैं
बहादुर प्रधानमंत्रियों के खानदान की बेटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा ‘कायर प्रधानमंत्री‘ कहा है। बिल्कुल सत्य बात प्रियंका ने कही है क्योंकि पांच साल में कितनी गालियां प्रधानमंत्री को दी गयी हैं, ललकारा गया है लेकिन किसी को कोई जबाब नहीं देते। बहादुर प्रधानमंत्री तो इंदिरा गांधी थीं, देश में उनके खिलाफ बोलने की किसी में हिम्मत तक नहीं थी।आम आदमी और राजनीतिज्ञों की तो छोड़िए न्याय पालिका ने एक फैसला उनके विरूद्ध किया था तो पूरे देश में ‘आपातकाल‘ घोषित कर बहादुरी दिखायी तथा उनकी आलोचना करने वालों को एक-एक करके देश भर की जेलों में डाल दिया। यह होती है प्रधानमंत्री की बहादुरी। किसी माई के लाल में हिम्मत थी जो उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गाली दे दे, उनके खिलाफ कुछ बोल दे, कोई संवैधानिक संस्था कोई फैसला कर दे, नहीं क्योंकि वह बहादुर थीं।

अब एक और बहादुर प्रधानमंत्री देश को मिला, वह थे राजीव गांधी, उनकी मॉं इंदिरा गांधी की हत्या उनके सुरक्षा कर्मियों ने कर दी तो सुरक्षाकर्मी जिस समुदाय और जाति का था, उस पूरे समुदाय को खत्म करने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। देखते ही देखते अकेले दिल्ली में दो हजार सिखों को कत्ल कर दिया गया। यह बहादुर प्रधानमंत्री थे, नरेंद्र मोदी की तरह कायर नहीं थे।
शायद इसी बहादुरी के अनुभव के आधार पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधामंनत्री नरेंद्र मोदी को ‘कायर‘ घोषित किया है और वह हैं भी और उन्होंने साबित भी किया है कि पांच साल के कार्यकाल में इतनी गालियां सुनने के बाद भी एक भी कांग्रेस के बड़े नेता को जेल नहीं भेजा। कांग्रेस के नेताओं द्वारा इतनी गालियां खाने के बाद भी किसी उन्हें आजाद छोड़ रखा है। कोई थप्पड़ मारने की कह रहा है तो कोई दुर्याधन कह रहा है, कोई नीच कह रहा है तो कोई कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाने की बात कह रहा है। इस हिसाब से प्रियंका की बात सच लगती है। बर्दाश्त करने की इतनी क्षमता को कांग्रेसी कायरता कहते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?