हरियाणा के रोहतक में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) प्रमुख सैम पित्रोदा के 1984 दंगों पर दिए गए बयान पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि इनके लिए जीवन की कोई कीमत नहीं है। इनके ये तीन शब्द कांग्रेस के चरित्र को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है, उसका प्रतीक है कल बोले गए तीन शब्द, ये (शब्द) ऐसे नहीं निकले हैं। ये शब्द कांग्रेस का चरित्र हैं, कांग्रेस की मानसिकता हैं, कांग्रेस के इरादे हैं। वे तीन शब्द कौन से हैं, ‘हुआ तो हुआ।’ आप सोचेंगे कि मोदीजी क्या बोल रहे हैं, मैं विस्तार में बताता हूं। कांग्रेस का अहंकार, कांग्रेस को चलाने वालों का अहंकार इन्हीं तीन शब्दों में हम भलीभांति समझ सकते हैं…हुआ तो हुआ।’
‘पित्रोदा इनका सबसे करीबी है, गांधी परिवार के सारे लोग के साथ हर रोज बैठना-उठना है। यह नेता गांधी परिवार का सबसे बड़ा राजदार है। यह नेता राजीव गांधी के बहुत अच्छे दोस्त और आज के जो कांग्रेस के नामदार अध्यक्ष (राहुल गांधी) हैं, उनके गुरु हैं। इन्होंने कल टीवी के सामने साफ-साफ बोल दिया कि अगर चौरासी हुआ तो…हुआ तो हुआ।’


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत