समाजवादी पार्टी की नेत्री डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काला जादू करने वाला बताया है और कहा है कि प्रधानमंत्री का कोई जादू नहीं वह काला जादू करके सबको गुमराह एंव भ्रमित कर रहे हैं।छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को सपा.बसपा व रालोद गठबंधन ने रोड शो के जरिए ताकत का प्रदर्शन किया। सपा से इलाहाबाद सीट से राजेंद्र सिंह पटेल और फूलपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पंधारी यादव के समर्थन में राज्यसभा सांसद जया बच्चनए सांसद डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव ने लोगों को संबोधित किया।
सिविल लाइंस स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ| हर जगह डिंपल के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे| उन्होंने कहा कि मोदी का जनता में कोई जादू नहीं है| वह कालाजादू करके सबको गुमराह कर रहे हैं मोदी पांच साल में न युवाओं को रोजगार दे पाये न किसानों को खाद.बीज न ही बिजली व सिंचाई के लिए पानी दिया सिर्फ नोटबंदी से आम आदमी और जीएसटी से व्यापारियों को प्रताड़ित किया।
अनुसूचित पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यकों को बांटकर सिर्फ अपना राजनीतिक हित साधा है| कहा कि अगर मोदी ने विकास किया है तो वह उसके नाम पर चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं। दावा किया कि प्रदेश में गठबंधन की आंधी चल रही है| जिससे भाजपा घबरा गयी है। मुट्ठीगंज में जया बच्चन ने कहा कि मैं प्रयागराज की बहू हूं डिंपल मेरी बहू है दो बहुओं का सम्मान करते हुए आप गठबंधन के प्रत्याशी का समर्थन करें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?