
आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर तस्करी कर आगरा लायी जा रही दो कंटेनर शराब आबकारी विभाग ने पकड़ी है जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक की बतायी गयी है। आबकारी विभाग ने यह कार्यवाही आठ दिन तक गुप्त रखी, आठ दिन बाद इसका खुलासा किया है।
खंदौली थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसेवे पर स्थित टोल प्लाजा के समीप आठ दिन पूर्व चेकिंग के दौरान दो कंटेनर में 958 पेटी हरियाणा ब्रांड की देशी शराब पकड़ी गयी थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रूपये आंकी गयी थी। आबकारी विभाग ने कार्यवाही करने के बजाय आठ दिनों तक मामले को छिपाये रखा, इसके बाद गुरूवार की देर रात मामला दर्ज किया गया है।
दो मई की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सेलटैक्स और आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी, उसी समय नोएडा की तरफ से आये दो कंटेनर को रोककर जांच की गयी, दोनें कंटेनरों में हरियाणा ब्रांड की देशी शराब थी।
आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने कंटेनरों से कुल 958 पेटी शराब बरामद की थी, उस समय कार्यवाही करने के बजाय दोनों कंटेनर चालकों को कंटेनर सहित पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी, गुरूवार को कंटेनर चालकों साबिर पुत्र समसुद्दीन निवासी अजमेर, दिलशाद पुत्र मनोहर और इमामुद्दीन पुत्र शौक खां निवासी अलवर को फरार दिखाकर थाना खंदौली में मामला दर्ज कराया गया।
आबकारी निरीक्षक भगवान स्वरूप का कहना है कि दो मई को सेलटैक्स और आबकारी टीम यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी, तब कंटेनर पकड़े गये थे, मामले की जांच चल रही थी, गुरूवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?