डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की फर्जी डिग्री के आधार पर पूरे उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही शुरू हो गयी है। मुजरफर नगर में कई शिक्षक बर्खास्त किये जा चुके हैं और अब गोरखपुर में सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे पांच शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है।वर्ष 2005 में आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की फर्जी डिग्री हासिल करने वाले पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआईटी की जांच में इनके रोल नंबर में फेरबदल करने की पुष्टि हुयी है, उसके बाद विभाग ने यह कार्यवाही की, हालांकि विभाग की तरफ से कार्यवाही में बरती जा रही गोपनीयता के चलते अभी इनके नामों की जानकारी नहीं दी गयी है।
आगरा विश्वविद्यालय से 2005 में बीएड करने वाले कई शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के फर्जी होने की शिकायत एसआईटी से की गयी थी, ऐसे शिक्षकों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गयी थी। सबूत के तौर पर एडी बेसिक कार्यालय से लेकर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी को सीडी उपलब्ध करायी गयी थी, उसमें जिले में तैनात कई शिक्षकों ने नाम मौजूद थे, उनमें से कुछ का दूसरे जिले में स्थानांतरण हो चुका है।
पूर्व में विभाग ने शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन रोक दिया गया था, उसके बाद शिक्षक न्यायालय की शरण में चले गये थे, वहां से बकाये वेतन का भुगतान करते हुए मामले का निस्तारण करने का आदेश जारी हुआ। विभाग ने सभी शिक्षकों का वेतन जारी कर सीडी के आधार पर उनकी सेवा समाप्त कर दी। संभावना जताई जा रही है कि शिक्षक एक बार फिर न्यायालय की शरण में जा सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?