उत्तर प्रदेश सरकार के आपूर्ति विभाग ने गरीबों के सस्ते राशन को फर्जीवाड़ा कर उसकी कालाबाजारी करने वाले राशन घोटाले में संलिप्त 53 दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इन दुकानों का आचार संहिता के समाप्त होने के बाद आवंटन किया जायेगा, इनके संचालकों ने पिछले साल आधार कार्ड से फर्जीवाड़ा कर कई क्विंटल राशन चोरी की थी, इनके खिलाफ एफआईआर भी हो चुकी है।पिछले साल जुलाई में आधार कार्ड से फर्जीवाड़ा कर राशन की चोरी की थी। आगरा समेत प्रदेश भर में आधार कार्ड से राशन चोरी का मामला पकड़ में आया था, इसमें आगरा में भी 41 आधार कार्ड ऐसे चिन्हित हुए, जिनसे एक से अधिक बार उपयोग कर कई क्विंटल राशन चोरी की गयी थी। मामले का खुलासा होने पर घोटाले में 53 राशन डीलरों के नाम सामने आये, इनकी दुकान से ही फर्जीवाड़ा कर राशन चोरी किया और कालाबाजारी की। शासन स्तर पर हुयी जांच में इन सभी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश हुए। आपूर्ति विभाग ने इन सभी राशन की दुकानों के लाइसेंस को निलंबित करते हुए संचालकों के खिलाफ संबंधित थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज कराया गया।
डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि राशन घोटाला में लिप्त 53 डीलरों की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है, इनके कार्डधारक पास के ही अन्य डीलर के यहां से राशन प्राप्त कर रहे हैं, 23 मई के बाद आचार संहिता हटने के बाद इन दुकानों का नये सिरे से आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। राशन घोटाले में विभागीय जांच के अलावा कानूनी कार्यवाही चल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?