उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में जनसूचना की अपीलों की सुनवाई करने के लिए दो दिन से डटा हुआ है। राज्य सूचना आयोग का यह अभूतपूर्व फैसला बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय की कई वर्षों से लंबित अपीलों का निस्तारण करने के लिए लिया गया है।उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त राजीव कपूर शुक्रवार से विश्वविद्यालय में अपीलों की सुनवाई कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में लम्बित अपीलों की सुनवाई उनके द्वारा की गयी है जो शनिवार को भी देर शाम तक जारी थी।
छात्र-छात्राओं को जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं न मिलने पर राज्य सूचना आयोग के समक्ष विश्वविद्यालय के विरूद्ध अपीलों का अंबार कई वर्षों से लगा हुआ था जिसका निस्तारण समुचित संतोषजनक जबाब न मिलने के कारण नहीं हो पा रहा था। राज्य सूचना आयोग लखनऊ तक चक्कर काटने के बाद अपीलार्थी परेशान होते थे, इसके लिए राज्य सूचना आयोग ने विश्वविद्यालय में ही पहुंचकर अपीलों का निस्तारण शुरू कर दिया है।

राज्य सूचना आयुक्त राजीव कपूर ने शुक्रवार व शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हाल में विश्वविद्यालय में लंबित सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के लंबित प्रकरणों की सुनवाई की। सुबह से देर शाम तक डटे, एक-एक फाइलें देखीं।
सुनवाई में अधिकतर मामले मार्कशीट और डिग्री से जुड़े रहे। विश्वविद्यालय का वर्षों से चक्कर काटने के बाद भी छात्र-छात्राओं को मार्कशीट नहीं मिली पायी। आरटीआई के तहत पूछा गया तो भी कारण नहीं बताया गया। सुनवाई के दौरान राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष जवाब दिया गया। विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि राज्य सूचना आयुक्त ने विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच कर लंबित प्रकरणों की सुनवाई की।
विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराये गये कई जवाब संतोषजनक नहीं पाये गये। कुछ सूचनाएं लंबित होने के पीछे जो कारण बताया गया वह भी ठीक नहीं लगा, इस पर राज्य सूचना आयुक्त कुछ नाराज भी हुए, उन्होंने कार्यालयों के स्टाफ को समझाया भी कि सूचनाएं किस तरह से बनायी जानी चाहिए थीं। आयुक्त ने एक-एक फाइल को देखा, 130 में से अधिक लोग पहुंचे, 91 मामलों का निस्तारण किया, शनिवार को भी 133 मामलों की सुनवाई हुयी।
यहां 263 मामले लंबित थे। सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव केएन सिंह, शिक्षण स्टाफ से डॉ. बीडी शुक्ला, राजीव वर्मा, डॉ. राजेश कुशवाह, प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं विभिन्न विभागों का स्टाफ भी मौजूद रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?