|
। इस दौरान भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या का नाम लिए बगैर पीएम ने कहा, ‘सोचिए एक भ्रष्टाचारी बैंकों से और सरकार में बैठे हुए लोगों की मदद से हमारे देश के गरीबों का 9 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करके भागा था। आपके इस चौकीदार ने, वह जितने रुपये लेकर भागा था, उससे सवा गुना कीमत की उसकी संपत्ति जब्त कर ली है।’ देवरिया में कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए पीएम ने कहा कि इन महामिलावटी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। पीएम ने कहा कि ये लोग दिल्ली में सिर्फ इसलिए सरकार बनाना चाहते हैं ताकि उनके परिवारों और उनके करीबियों को फिर से लूट-खसोट करने का लाइसेंस मिल सके। पीएम ने कहा, ‘कोई कोयला खाएगा, कोई सेना के साजो-सामान में लूट करेगा। यहां तो ऐसे लोग हैं जो ईंट-पत्थर, बालू-रेत, और यहां तक की टोंटी तक को नहीं छोड़ते।’ देवरिया में कांग्रेस पर बरसते हुए मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस चाहती है कि भारत के टुकड़े-टुकड़े होने का नारा लगाने वाले, मां भारती को गाली देने वाले, नक्सलियों को मदद देने वाले, हमारे वीर जवानों को पत्थर मारने वाले मौज में रहें। कांग्रेस चाहती है कि जान हथेली पर रखने वाले हमारे वीर जवान, कोर्ट कचहरी में केस भुगतते रहें। पर, हम ऐसा नहीं होने देंगे।’
पीएम ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ किसी सीट का, किसी को सांसद, मंत्री या प्रधानमंत्री बनाने का नहीं है बल्कि ये देश में एक बुलंद सरकार देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश आज राष्ट्र के हितों को सर्वोपरि रखने वाली सरकार केंद्र में चाहता है।
|
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
यूपी में ताबड़तोड़ रैलियों में जुटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशीनगर के बाद देवरिया में भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि कभी जवानों का सिर कटवाने वाले अब वोट काटने उतरे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर ऐसे उम्मीदवार उतारे हैं, जहां वे बीजेपी के वोट काटेंगे