आगरा जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्य ने अपने सरकारी आवास पर जान देने की कोशिश की, उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कर्मचारियों को जानकारी हुयी तो आनन फानन में देहली गेट स्थित एक हॉस्पीटल लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है, हालत गंभीर बताई जा रही है।सूर्यनगर स्थित वाटर वर्क्स पर तैनात अधिशासी अभियंता राजेंद्र आर्य को सिकंदरा वाटर वर्क्स पर सरकारी आवास मिला हुआ है। रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपने आवास पर थे, उसी दौरान वहां से पहले तो उन्होंने वहाट्सएप पर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा कुछ पार्षदों को एक पत्र भेजा, इसके बाद खुद ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्र पढ़ने के बाद जब कुछ कर्मचारी अधिशासी अभियंता के सरकारी आवास पर पहुंचे, जिन्हें वहां पर राजेंद्र आर्य बेहोशी की हालत में मिले।
अधिशासी अभियंता ने जो पत्र भेजा, उसमें लिखा है, मैं राजेंद्र कुमार बेहद खराब इंसान हूॅं, 700-750 कर्मचारियों के परिवार में मुझे अकेला नितांत अकेला छोड़ दिया गया है। मेरी समस्या ऐसी विकराल समस्या नहीं है, जिसका कोई रास्ता न निकले, मैं आगरा में अपने को नितांत अकेला महसूस कर रहा हूं और इस लड़ाई में हार रहा हूं अब में जो निर्णय ले रहा हूं वह गलत है पर अब मेरे पास यहीं एक रास्ता है, सभी को प्रणाम।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?