सोमवार को मध्यप्रदेश के रतलाम में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग कह रहे हैं कि हुआ तो हुआ, और जनता कह रही है कि अब बहुत हुआ।कांग्रेस सरकार में हुए तमाम घोटालों का नाम लेते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में पनडुब्बी घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, गैस कांड और भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन उनके पास सबका एक ही जवाब है कि ‘हुआ तो हुआ’। मोदी ने कहा कि 2 जी घोटाला करके इन्होंने देश में टेलीफोन सेवाएं महंगी कर दीं और कोयला घोटाला करके इन्होंने देश की संपदा को लूट लिया, लेकिन जवाब है, हुआ तो हुआ।
आतंकवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण देशभर में आए दिन बम धमाके होते थे। बम फोड़ने वालों के तार सीमापार पाकिस्तान तक जाते थे। हमारे जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिल पाती थी, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया?
नरेंद्र मोदी ने बिजली को लेकर भी सवाल उठाया और कहा, “आजादी के 55 साल बाद तक एक परिवार ने देश को ठगा है। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या अब भी आप उनको ठगने का मौका देना चाहते हो क्या ? इन्होंने कहा था कि बिजली का बिल हाफ करेंगे हुआ क्या ? बिल हाफ हुआ या बिजली की सप्लाई हाफ हुई?”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?