18 साल की युवती अपनी भाभी की दहेज हत्या के मामले में जेल जाने के बाद इतने सदमे में आ गयी कि जमानत पर रिहा होने के बाद दुबारा जेल जाने के डर से उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।एत्मादपुर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में रामपाल की 18 वर्षीय बेटी चांदनी का शव सोमवार को सुबह 11 बजे घर में ही फंदे से लटकता मिला। युवती दहेज हत्या के आरोप में जेल जा चुकी थी, जमानत पर छूटी थी। परिवारीजनों का कहना है कि उसे हमेशा यह भय सताता था कि फिर से जेल जाना पड़ सकता है, इसी से दुखी रहती थी, सदमे में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
घटना के समय चांदनी की मां गीता खेत पर काम करने गयी थी, पिता आगरा स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करने गये थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। रामपाल ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी ने अक्टूबर 2016 में फंदे पर लटक कर खुद कुशी कर ली थी, मामले में मृतका के भाई सुनील निवासी श्रीराम कॉलोनी फिरेजाबाद ने बेटा सोनू, उसे, उसकी पत्नी गीता और पुत्री चांदनी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया था, जिसमें सभी को जेल जाना पड़ा था। सोनू को छोड़कर सभी जमानत पर छूटे हैं, बेटा सोनू अभी जेल में है। मंगलवार को मुकद्मे की सुनवाई थी, बेटी चांदनी को जेल जाने का भय हमेशा सताता था, घर वालों के मुताबिक इसी भय के कारण उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी विकास तोमर ने बताया कि मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत