बिहार के बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि महामिलावटी जीत तो सकते नहीं इसलिए गाली देकर ही अपने मन की भड़ास निकाल रहे हैं। ये केंद्र में कमजोर और मजबूर खिचड़ी बनाने के चक्कर में थे। सोच रहे थे कि मजबूर सरकार आई तो इन्हें सरकार को ब्लैकमेल करके जनता के पैसे लूटने का मौका मिल जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज गरीब मोदी-मोदी करता है तो महामिलावटियों का पारा 7वें आसमान पर पहुंचा जाता है। कांग्रेस हो या राजद, इनकी सोच में ही खोट है। ये 21वीं सदी के भारत को नहीं समझ सकते। ये बिहार और देश को अंधेरे में ही रखना चाहते हैं।
राष्ट्रवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों को, पत्थरबाजों को और उनके समर्थकों को खुला लाइसेंस देना चाहते हैं। ये महामिलावटी देश की अखंडता और सुरक्षा दांव पर लगाने निकले हैं। इन्हें रोकना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि आपके इस उत्साह और समर्थन का परिणाम है कि छह चरणों के बाद विरोधी दलों की हालत पस्त है, उनके नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसलिए मोदी को गाली देने का कंपिटीशन तेज हो गया है। ‘मेरे लिए देश ही मेरा परिवार है’ पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका ये सेवक गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा, पांच साल से देश का प्रधानमंत्री है, लेकिन एक पल के लिए भी न मैं अपने लिए जिया हूं और न ही अपने रिश्तेदारों के लिए। मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार हैं। 130 करोड़ देशवासी, मेरा परिवार है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?