लोकसभा चुनाव के चक्रव्यूह के सातवें द्वार को भेदने के लिए महारथियों के बीच सत्ता का संग्राम चल रहा है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी शाख दांव पर लगी हुयी है, अब उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की प्रमाणिकता भी इस चुनाव में सिद्ध करनी है कि उनको मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भारतीय जनता पार्टी का सही था या गलत इसका भी फैसला इस सातवे चरण के मतदान में होना है।मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य में हुए उपचुनावों में भाजपा का खराब प्रदर्शन तथा अपने गढ़ गोरखपुर लोकसभा सीट को उपचुनाव में खो देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस चुनाव में अपने दुर्ग गोरखपुर को बचाने की कड़ी चुनौती मिल रही है। भाजपा जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी शक्ति इस चुनाव में प्रदान की है ताकि प्रतिकूल परिणाम आने पर कोई बहाना न बने।
गोरखपुर में 19 मई को मतदान होना है और यह मतदान यह तय करेगा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पर उनके क्षेत्र की जनता का भरोसा बढ़ा है या घटा है।
एक साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छोड़ी सीट पर उपचुनाव में भाजपा को झटका देकर सूबे की सियासत में नये समीकरण गढ़ने वाली गोरखपुर लोकसभा सीट पर मतदाताओं का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। सहजनवां, कैंपियरगंज और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में भाजपा भारी नजर आ रही है। इन क्षेत्रों में निषाद और दलित वोटों में बड़ा बिखराव है, कई जगह यादव भी बंट रहे हैं।
गोरखपुर ग्रामीण और शहर विधानसभा में गठबंधन व भाजपा में तगड़ी जोर आजमाइश है उपचुनाव में भाजपा इस संसदीय सीट से जुड़ी पांच में से तीन विधानसभा सीटें कैंपियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण और सहजनवां हार गयी थी।
शहर में भी आम चुनाव की अपेक्षा लीड घटकर 24,577 वोटों की रह गयी थी। भाजपा और गठबंधन की लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करती नजर आ रही है, यहां के मतदाता मुखर हैं और अपने वोट की कसौटी खुलकर साझा कर रहे हैं, उन्होंने भाजपा को उपचुनाव में क्यों हराया, यह भी बता रहे हैं।
सीएम योगी गोरखुपर उपचुनाव की हार का बदला लेने के लिए मौजूदा सांसद प्रवीण निषाद को पार्टी में शामिल कराने से लेकर निषाद पार्टी का समर्थन लेने जैसे सभी संभव रणनीतिक दांव चल चुके हैं, इसके बावजूद वे किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहते, इसलिए गोरखुपर में डेरा डाल दिया है। पूरी रणनीति खुद तैयार करायी है, सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो 16 मई की शाम को होना है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?