उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदान के दौरान मतदाताओं की मध्यमा (बीच की) अंगुली पर स्याही लगायी जायेगी, इसके लिए मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया जा चुका है, ऐसा 18 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बायें हाथ की तर्जनी (अंगूठे के बगल वाली अंगुली) पर लगी स्याही की वजह से भ्रम की स्थिति न बनने के लिए किया जा रहा है।उपचुनाव के लिए 19 मई को मतदान होना है, इससे पहले आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए 18 अप्रैल को मतदान होकर चुका है, इसमें मतदान करने वाले बहुत से मतदाताओं की अंगुली से स्याही अब तक नहीं छूटी है, ऐसे में मतदान करने वाले मतदाताओं की पहचान का संकट खड़ा हो सकता है, ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत तय किया गया है कि बाएं हाथ की मध्यमा पर स्याही लगायी जायेगी, हाल में मतदान कार्मिकों के हुए प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इस संबंध में निर्देशित किया जा चुका है।
उपचुनाव के मतदान में कुछ ही दिन शेष रह गये हैं, ऐसे में प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। दिन में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क करने के साथ ही रात में बैठकों के दौर जारी हैं। मोहल्लों और बस्तियों में देर रात तक प्रत्याशी और उनके समर्थक बैठकों में व्यस्त हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?