आगरा जिले में गोवंश सड़कों पर है, हादसे हो रहे हैं। सोमवार को ही दो लोगों की जानें सड़कों पर घूमते गोवंशों के कारण चली गयी है। आगरा शहर की गोशालाएं सांड़ और गायों से फुल हो गयी हैं। निर्धारित संख्या से ज्यादा गोवंश इन गोशालाओं में रख दिये गये हैं, लेकिन फिर भी सड़कों पर इनकी संख्या कम होती नजर नहीं आ रही।गोशालाएं छोटी पड़ने लगी हैं इन हालात में गाय सड़क पर ही रहेगी सिकंदरा की कान्हा गोशाला भी हाउसफुल हो चुका है, जबकि सांड़ों के लिए कुक्कड़ केंद्र में बनाये गये आश्रय स्थल में सांड़ों के साथ्ज्ञ अब गायों को भी भेजा जा रहा है। चारे और पानी की समस्या के कारण गोवंश आये दिन दम तोड़ रहे हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक घुमंतू पशु समस्या बने हुए हैं। गेहूं की फसल कटने के बाद ग्रामीण इलाकों में चारे का संकट हो रहा, ऐसे में गोवंश शहर की ओर पहुंच रहे हैं। शहर में कालोनियों से लेकर बस्तियों तक गोवंश सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं। नगर निगम की टीमें भी यदाकदा शहर से गोवंश को पकड़कर सिकंदरा गोशाला में छोड़ आती हैं। पशुपालन विभाग ने बाईंपुर में गो आश्रय स्थल और कान्हा गोशाला बनवायी थीं। गो आश्रय स्थल में 908 सांड़ हैं, अब दो दर्जन के करीब गायें भी यहां भेज दी गयी हैं।
सांड़ अकसर हमला कर गायों को घायल कर देते हैं। इसी कारण पशुपालन विभाग ने बाईंपुर में कान्हा गोशाला बनवायी थी, जिसमें 195 गाय और बछड़े हैं, लेकिन क्षमता ज्यादा नहीं है, पास में पड़े खाली स्थान पर अब और नांद बनवायी जा रही हैं ताकि गोवंश को यहां रखा जा सके। पशुपालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब ग्रामीण अंचल से बहुत कम ही गोवंश आ पा रहे हैं। पशुपालन विभाग के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है।
बाईंपुर गोशालाओं में शहर के ही घुमंतू पशुओं को लाया जा रहा है, इनके चारे की व्यवस्था भी एक समस्या बनी हुयी है। आश्रय स्थल, गोशालाओं में बड़ी संख्या में घुमंतू गोवंश को कैद करने के बाद भी सड़कों पर गोवंश लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश से आगरा शादी का कार्ड बांटने आये रमेश श्रीवास्तव (60) व उनके बेटे रामू (26) को आगरा के भदरौली में गोवंश बचाने के प्रयास में उनकी बाइक खंभे से टकरा गयी, जिससे दोनों पिता पुत्र की मौत हो गयी। इससे पहले भी लगातार सड़कों पर घूमते गोवंशों की चपेट में आकर दुर्घटनाएं हो रही हैं, दर्जनों लोगों की जानें जा चुकी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?