पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से गिरफ्तार हुईं भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आपत्तिजनक मीम पोस्ट करने वाली प्रियंका को कोर्ट ने पहले लिखित में माफीनामा देने को कहा।बाद में सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका के वकील एनके कौल को वापस बुलाया। कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुए माफी की शर्त को रद्द कर दिया। अब प्रियंका को तुरंत जेल से रिहा किया जाएगा।
बेटी को जमानत मिलने पर मां ने खुशी जाहिर की है। प्रियंका की मां राजकुमारी शर्मा ने कहा कि बता नहीं सकतीं कि मैं कितनी खुश हूं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रही हैं।
बता दें कि प्रियंका शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया था।
उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो असल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को फोटोशॉप करके बनाई गई थी। शुक्रवार को पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?