आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव में रोड शो के दौरान खुली जीप में सवार उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अचानक झटका लगने से गिर गए। इससे रोड शो में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मी और साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने उन्हें उठाया। इस घटनाक्रम के बाद डिप्टी सीएम ने बीच में ही रोड शो छोड़कर चले गए।
बल्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा खुली जीप में सवार हुए। लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए और उनसे मतदान की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री का रोड शो आगे बढ़ रहा था। रोड शो बल्केश्वर रोड स्थित वाल्मीकि पुलिया पर पहुंचा हुआ था। तब तक अंधेरा घिर चुका था। रोड शो के दौरान धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इस बीच उपमुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की जा रही थी। फूल मालाएं भी फेंकी जा रही थी। तभी अचानक झटका लगने से खुली जीप में सवार उपमुख्यमंत्री गिर गए। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने आनन-फानन में उन्हें उठाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?