पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम बंगाल के दमदम में रैली कर ममता बनर्जी उनके ही गढ़ मे फिर ललकारा है , इस रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।रैली में लोगों को संबोधित करने के दौरान पीएम ने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि दीदी यह सुन लें कि पश्चिम बंगाल आपके और आपके भतीजे के घर की जागीर नहीं है।
पीएम ने भाषण में यह भी कहा कि 23 मई को केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद बंगाल में घुसपैठ करके आने वालों का हिसाब होगा और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
दमदम की रैली में पीएम ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा, ‘दीदी को लगता था कि वह सुप्रीम पावर हैं, लेकिन बंगाल के लोगों ने बताया कि सुप्रीम सिर्फ जनता है। बांग्ला मानुष की रग-रग में डेमॉक्रेसी है और इस बार आपका मुकाबला बीजेपी से नहीं 21वीं सदी के बंगाली युवाओं से हो रहा है। मोदी को गाली देने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। ‘ पीएम ने भाषण में कहा, ‘दीदी और टीएमसी के नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि उन्होंने देश की रक्षा में जुटे सपूतों को भी नहीं छोड़ा।
इनके नेता सरेआम धमकी देते हैं कि सुरक्षाकर्मियों को भगाओ और उनको मारो, यह तरीका कश्मीर में पत्थरबाज अपनाते हैं। इस महान लोकतंत्र में सबको सपने देखने की आजादी है।
आपको भी पीएम पद का सपना देखने की आजादी है, लेकिन हमारी सेना को गाली देने से और उनके खिलाफ गुंडो का उपयोग करने से आपकी अपनी विश्वसनीयता पर सवाल उठ चुके हैं।’
|
|


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
पश्चिम बंगाल में जारी सियासी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम बंगाल के दमदम में रैली कर ममता बनर्जी उनके ही गढ़ मे फिर ललकारा है , इस रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।