पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और भाजपा के नेताओं के बीच जंग का सबसे अहम किरदार बने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिताने के लिए ममता ने हर तरह की रणनीति अपनाई है। चुनाव आयेग ने भी उनके चुनाव क्षेत्र में कई अधिकारियों को ऐन वक्त पर हटा दिया है। अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर लोकसभा सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार स्थितियां बदली हुयी हैं। भाजपा समेत सभी विपक्ष दल उनको घेरे हुए हैं।इस बार डायमंड हार्बर लोकसभा सीट बेहद खास हो गयी है, उक्त लोस सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को फिर से उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में अभिषेक ही डायमंड हार्बर के सांसद भी हैं। अभिषेक को टक्कर देने के लिए भाजपा ने नीलांजन रॉय जबकि माकर्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने फुआद हलोम को मैदान में उतारा है, डायमंड हार्बर में 19 मई को मतदान होना है।
केंद्र बनाम राज्य की राजनीतिक लड़ाई के बीच तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने उम्मीदवारों-नेताओं को राज्य की सभी 42 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी बंगाल से 23 सीट जीतने का लक्ष्य दिया है। इस पर अमल करते हुए भाजपा नेताओं ने अभिषेक बनर्जी को घेरना भी शुरू कर दिया है। अभिषेक पर अवैध शराब के ठेके, कोयला खनन और अन्य गैर कानूनी कारोबार में भागीदार होने का आरोप लगाते हुए मोर्चा बंदी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही अभिषेक की पत्नी को कोलकाता एयरपोर्ट से दो किलो से अधिक सोने के साथ पकड़े जाने और उन्हें छुड़ाने के लिए राज्य पुलिस को भेजने के बाद राजनीति फिर गरमा गयी है। अभिषेक की पत्नी की दोहरी नागरिकता (भारत और थाईलैंड) को भी विपक्ष ने महत्व पूर्ण हथियार बना लिया है। अभिषेक ने मामले में सफाई देने के साथ ही भाजपा और माकपा नेताओं को मानहानि का मुकद्मा करने की चेतावनी दे डाली है, इससे भयभीत होने के बजाय पूरा विपक्ष अभिषेक के पीछे पड़ गया है, इसमें सबसे आगे भाजपा है। औपनिवेशिक भारत में डायमंड हार्बर कच्चे माल को यूरोप भेजे जाने का केंद्र था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?