आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार की शाम को चुनावी शोर थम गया, यहां 19 मई को मतदान कराया होगा। रविवार सुबह सात बजे से होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां भी शनिवार को रवाना होंगी, इसके लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में तैयारियां कर ली गयी हैं। इस बार 29 अप्रैल को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद भाजपा को छोड़कर गठबंधन एंव कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए कोई बड़ा नेता नहीं आया लोकसभा चुनावों में व्यस्त नेताओं ने इस विधान उपचुनाव को तरजीह नहीं दी, वैसे भी यह भाजपा के दबदबे वाली सीट है जिस पर 21 साल से भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग लगातार विधायक चुने जाते रहे।विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद उत्तर विधानसभा सीट पर 19 अप्रैल को उपचुनाव कराने की घोषणा हुयी, इसके साथ ही विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने मशक्कत शुरू कर दी थी, 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुयी, इसके बाद तो प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोक दी, चुनाव प्रचार के लिए कम दिन मिलने के कारण प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए दिन-रात एक कर दिया। सुबह से शाम तक सभाएं, रोड शो और जुलूस निकाले गये, देर रात तक बैठकों के दौर चले, लेकिन 19 मई को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार शाम से प्रचार थम गया, इसके बाद यदि किसी प्रत्याशी ने सभा या जुलूस निकाला तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। इधर, विधानसभा क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना होंगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?