रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं के तमाम दावे किये जा रहे हों, लेकिन यात्रियों को पीने के लिए पानी तक इन स्टेशनों पर नहीं मिल पा रहा। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर पीने के पान की तलाश में यात्री भटक रहे हैं। गर्मी आते ही पानी माफिया के कारण सभी वाटर एटीएम भी काम नहीं कर रहे हैं। पानी के प्याऊ में उबला पानी मिल पा रहा है, ऐसे में यात्री वेंडरों से पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं, इस ओर रेलवे अधिकारियों का भी कोई ध्यान नहीं है।मंडल के ए श्रेणी के स्टेशन आगरा कैंट के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन ट्रेन के रूकते ही यात्री अपने बर्तनों में पानी भरने के लिए लपकते हैं, लेकिन अधिकांश वाटर एटीएम बंद पड़े हैं, एक वाटर एटीएम पर भीड़ है, प्याऊ पर पहुंचते हैं तो यहां गर्म पानी है, वह दौड़कर आगे तक जाते हैं मगर आरओ का प्याऊ स्टेशन के आखिरी छोर पर है, ऐसे में ट्रेन छूटने के डर से वापस कोच में लौट जाते हैं, दो मिनट के ठहराव के बाद गाड़ी चल पड़ती है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वाटर एटीएम खराब पड़ा है, यही हाल प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के प्याऊ, वाटर एटीएम और आरओ प्लांट का है।
शाम के वक्त ट्रेनों के आने के वक्त वाटर एटीएम बंद कर दिये जाते हैं, ऐसे में यात्री स्टेशन पर पानी के लिए भटकते नजर आते हैं, चूंकि गाड़ियों का ठहराव दो से पांच मिनट तक ही होता है, ऐसे में वह पानी खरीदकर ही ले जाते हैं। राजा की मंडी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक भी वाटर एटीएम नहीं है, प्लेटफार्म नंबर एक पर एक वाटर एटीएम है जो कि बंद पड़ा हुआ है, यहां खानपान के स्टाल भी नहीं है, ऐसे में यहां रूकने पर यात्री कैंट स्टेशन तक पहुंचने का इंतजार करते हैं, लेकिन यहां भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?