आगरा विकास प्राधिकरण ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों को अब शू कवर और पानी की बोतल नहीं देगा, इस व्यवस्था को पर्यटन निगम के हवाले करने की योजना है। पर्यटन विकास निगम ने शू कवर और पानी वितरण की व्यवस्था को अपने हाथ में लेने के प्रति रूचि दिखायी थी, नई व्यवस्था जल्द लागू हो सकती है।ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों को करीब 1100 रूपये का टिकट खरीदना पड़ता है। सार्क देशों के पर्यटकों को 540 रूपये का टिकट लेना पड़ता है, इस टिकट में पर्यटकों को पानी की बोतल और शू कवर मुहैया कराये जाते हैं। दरअसल, ताज के मुख्य गुंबद पर शू कवर की जरूरत होती है, चूंकि टिकट की इस दर में विकास प्राधिकरण का पथकर का शुल्क भी समाहित होता है, इसलिए शू कवर और पानी की व्यवस्था विकास प्राधिकरण करता है। विकास प्राधिकरण दोनों वस्तुओं के वितरण के लिए निजी कंपनी को ठेका देता है, इस व्यवस्था को लेकर अक्सर प्राधिकरण के अधिकारियों पर आरोप लगते रहे हैं। विंडो पर टिकट के पैसे तो तो वसूले जाते हैं, लेकिन पर्यटकों को शू कवर और पानी की बोतल नहीं दी जाती है, यह गड़बड़झाला कई बार पकड़ में भी आ चुका है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?