प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव प्रचार में रैलियों का रिकार्ड इस बार भी किसी भी दूसरे राजनैतिक दल या गठबंधन का नेता नहीं तोड़ पाया है। ताबड़तोड़ एक एक दिन में कई कई रैलियों को संबोधित करने वाले प्रधानमंत्री ने इस बार भी जमकर रैलियां की हैं, 240 से अधिक बड़ी रैलियों को संबोधित किया है। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के सातवे चरण के होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है और रैलियों के दौर का भी अंत। प्रधानमंत्री अब इस भागमभाग अपने दोरों के बाद ध्यान लगाने के लिए केदारनाथ की गुफा में जा रहे हैं।बीते लोकसभा चुनाव से पहले पीएम पद का उम्मीदवार बनने के बाद ताबड़तोड़ रैलियों से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार मुख्य रूप से तीन राज्यों
उत्तर प्रदेश, प. बंगाल और ओडिशा में अपना ध्यान केंद्रित किया। बुधवार तक पीएम की 140 जनसभाओं में से 60 जनसभाएं इन्हीं तीन राज्यों में हुयी। बीते चुनाव से पहले पीएम पद का उम्मीदवार बनने वाले मोदी ने तब 15 सितंबर 2013 से 10 मई 2014 तक 437 रैलियों को संबोधित किया था। इस बार पीएम ने जनवरी महीने से बुधवार तक 240 रैलियां, दो रोड शो और एक ट्रेडर्स सम्मेलन को संबोधित किया।

बीते लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार खत्म होने तक पीएम ने 437 रैलियों के जरिए पार्टी की प्रभाव वाली सभी सीटों पर रैलियां की थीं, उनकी रैली की शुरूआत सितंबर 2013 को हरियाणा के रेवाड़ी से शुरू होकर 10 मई 2014 को बलिया में खत्म हुयी थी, तब पीएम ने सिर्फ यूपी में 79 रैलियां की थीं, इसके अलावा चाय पर चर्चा, थ्री डी रैलियां जैसे मोदी केंद्रित 5827 कार्यक्रम हुए थे और इस दौरान पीएम ने तीन लाख किलोमीटर की यात्रा की थी।
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की 143 सीटें पार्टी के लिए बेहद महत्व पूर्ण हैं। यूपी में जहां बेहतर प्रदर्शन के बिना दिल्ली का द्वार नहीं खुलेगा, वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा की कुल 63 में से पार्टी के पास महज 3 सीटें हैं, यही कारण है कि पीएम ने यूपी में 35, प. बंगाल में 17 और ओडिशा में 8 रैलियों को संबोधित किया।
दिसंबर में पांच राज्यों के नतीजे आने और इसमें तीन स्वशासित राज्य गंवाने के बाद से ही पीएम ने प्रचार की कमान संभाली थी। जनवरी महीने से 10 मार्च को अधिसूचना जारी होने तक पीएम ने 100 रैलियां की थीं, पार्टी ने प्रचार खत्म होने तक 250 रैलियां कराने की रूपरेखा तभी तैयार कर ली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?