झारखंड में पांच महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म में न्यायालय ने फादर अल्फोंस समेत छः लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।19 जून 2018 को कोचांग गांव में स्थित मिशनरी स्कूल में मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता के लिए नाटक किया जा रहा था, नाटक दल में पांच महिलाएं भी शामिल थीं जिनका अपहरण करने के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उन्हें गंभीर रूप से शारीरिक यातनाएं दीं गयीं और सिगरेट से भी दागा गया। इस मामले में 22 जून 2018 को रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। फादर अल्फोंस 14 मार्च से जमानत पर था, सात मई को उसकी जमानत रद्द करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, सजा पाये अन्य अभियुक्त पहले से ही जेल में है।
झारखंड के खूंटी जिला स्थित कोचांग में पिछले साल 19 जून को नुक्कड़ नाटक करने गयीं पांच महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में षड्यंत्रकारी फादर अल्फोंस आइंद, उत्प्रेरक जॉन जुनास तिडू, बलराम समद और मुख्य अभियुक्त जुनास मुंडा, बाजी समद उर्फ टकला और अजूब सांडी पूर्ति को खूंटी एडीजे राजेश कुमार की अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, इसके साथ ही सभी पर डेढ़-डेढ़ लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जायेगी, अदालत ने 225 पेज में फैसला सुनाया है।
अदालत ने कहा, महाभारत में कहा गया है कि दंड ही ऐसी व्यवस्था है, जिससे समाज को नियंत्रित किया जा सकता है, इसी के कारण अंधेरे में भी अपराध करने वाला व्यक्ति भयभीत होता है कि अगर पकड़े गये तो दंडित किये जायेंगे, इस मामले में अभियुक्तों ने इस तरह का जघन्य अपराध करते हुए रूल ऑफ लॉ को चैलेंज किया है, यह क्षमा योग्य नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?