18 अप्रैल को सांसद चुना था, अब 19 मई को आगरा शहर के मतदाता विधायक चुनने के लिए करेंगे मतदान, आगरा शहर के 4 लाख 9 हजार 347 मतदाता एक माह में दूसरी बार करेंगे मतदान, अब उपचुनाव में वोट डालकर करेंगे अपने विधायक का चयनआगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 4 लाख 9 हजार 347 मतदाताओं को एक माह में दूसरी बार 19 मई को मतदान करेंगे, 18 अप्रैल को आगरा लोकसभा सीट के लिए मतदान किया था और अब अपना विधायक चुनने के लिए हो रहे उपचुनाव में 438 बूथों पर मतदान कर 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार को करेंगे।
उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए मचा चुनावी शोर शुक्रवार शाम को थम गया, अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के हाथ में है, 19 मई सुबह सात बजे से क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान होगा, इसके बाद 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जायेगा।
एक महीने के अंतराल के बाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को दूसरी बार मतदान का मौका मिल रहा है, 18 अप्रैल को आगरा लोकसभा सीट के लिए यहां के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, 10 अप्रैल को विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुयी उत्तर विधानसभा सीट पर 19 अप्रैल को उपचुनाव की घोषणा हुयी। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस सीट पर 19 मई को मतदान होगा। सुबह सात बजे से शाम छः बजे तक क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, इसके लिए मतदान खत्म होने से 48 घंटे पहले शुक्रवार शाम को चुनावी शोर थम गया, उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में है।
आगरा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को हुए मतदान में इस विधानसभा क्षेत्र में 56.25 फीसदी मतदान हुआ था, इस विधानसभा उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों ने जोर लगाया है, अब कितना उत्साह मतदाताओं का बरकरार रहता है यह मतदान का प्रतिशत बतायेगा। लोकसभा चुनाव में 58.23 पुरूष मतदाताओं ने वोट डाले थे जबकि 53.89 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाले थे। पोलिंग पार्टियां शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर रवाना कर दी गयी हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 91 हजार मतदाताओं के पास वोटर कार्ड नहीं है, जिनको मतदान के लिए दूसरे विकल्प प्रयोग करने पड़ेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?