आगरा के देहात में एक महिला को चोरी के शक में घर से उठा कर ले गये तथा उसे निर्वस्त्र कर थर्ड डिग्री देकर पीटे जाने की घटना पर आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अपर पुलिस महानिदेशक ने पीड़ित महिला के पति की तरफ से दिये गये प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।निबोहरा के गांव नाथूपुरा में चोरी के शक में एक महिला को पीटने के आरोप ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया, पीड़िता के समर्थन में आयीं महिलाओं ने एडीजी ऑफिस का घेराव किया, महिला के रिश्तेदार और उनके गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाये, एडीजी ने पुलिस को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।
फतेहाबाद के गांव जवाहरपुर की एक महिला अपनी बुआ के घर छः मई को शादी में गयी थी, सात मई को लौट आयी। एडीजी अजय आनंद को दिये प्रार्थना पत्र में पीड़ित महिला के पति ने आरोप लगाया कि पत्नी के शादी से लौटने के बाद गांव नाथूपुरा के कुछ लोग उनके घर आ गये, उसे व उसकी पत्नी को उठाकर ले गये, गांव नाथूपुरा में चोरी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा, उसके साले और ससुर को भी उठवा लिया, ससुर और उसकी पत्नी को निर्वस्त्र करके पीटा, उसकी पत्नी को उल्टा करके उसका मुंह पानी की बाल्टी में डाल दिया, उससे पूछने लगे कि चोरी किये जेबरात कहां रखे हैं। आरोपियों ने उनके घर की तलाशी भी ली थी, कोई जेवरात नहीं मिला। सूचना पर पुलिस आ गयी, थाने में पंचायत हुयी, पंचायत में जेवरात की आधी कीमत उन्हें चुकाने को कहा गया, दबाव बनाकर उन्हें इसके लिए तैयार कर लिया गया।
प्रदर्शन करने आयीं महिलाओं का कहना था कि मारपीट और अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्यवाही चाहिए, महिला के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया गया था। थाना पुलिस ने मुकद्मा तक दर्ज नहीं किया है, मुकद्मा दर्ज कराया जाये। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं, जबकि ऐसा नहीं हुआ था, चोरी हुयी थी, जांच के आधार पर ही कार्यवाही की जायेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?