वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा के कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश के बाद नगर निगम के अधिकारी भी जग गये हैं, अब उन्होंने शहर में कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की शुरूआत कर दी है। सबसे पहले एक व्यक्ति को कूड़ा जलाने के आरोप में गिरतार कर लिया गया है, वहीं कूड़ा जलाने पर शहर के सेन्ट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज को 25 हजार रूपये का जुर्माना लगा दिया है।वहीं दूसरे सेन्ट एंथनीज स्कूल के खिलाफ एफआईआर कूड़ा जलाने के जुर्म में दर्ज करायी गयी है। डलावघर में कूड़ा डालने के बजाय जलाने वालों को नगर निगम ने गुरूवार को निशाने पर ले लिया। वजीरपुरा रोड स्थित सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज पर 25 रूपये का जुर्माना लगाया है, सही तरीके से कूड़ा निस्तारण न होने की शिकायत मिलने पर सेंट पीटर्स और सेंट कॉनरेड्स कॉलेज को नोटिस थमा दिये।
सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज में कई दिनों से कूड़ा जलाने की सूचनाएं मिल रही थीं, इसका वीडियो भी नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। गुरूवार सुबह सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला की अगुवाई में टीम ने कॉलेज परिसर में छापा मारा, सहायक नगरायुक्त ने बताया कि कॉलेज परिसर में कई जगहों पर कूड़ा जलाने के निशान मिले, इसकी फोटोग्राफी करायी गयी, इसके लिए कॉलेज पर 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं कॉलेज प्रशासन पर कम गृहकर जमा कराने की भी शिकायत है, जिसके तहत कॉलेज परिसर की पैमाइश करायी गयी, पुराने दस्तावेजों से इसकी मिलान की जा रही है।
सहायक नगरायुक्त अनुपम शुक्ला ने बताया कि वजीरपुरा रोड स्थित सेंट पीटर्स कॉलेज और खंदारी चौराहा के समीप स्थित सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज को नोटिस जारी किया गया है, दोनों स्कूलों में कूड़े के सही तरीके से निस्तारण न होने की शिकायतें मिली थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?