रेलवे ने अब सामान्य टिकट के लिए स्टेशनों पर कतारें कम करने के लिए मोबाइल एप्प से टिकट बुक करने का फार्मूला लॉंन्च कर दिया है, अब रेलवे के सामान्य कोचों में खड़े होने, बैठने के लिए सामान्य टिकट मोबाइल एप से खरीदकर यात्री सफर कर सकेंगे, लेकिन यह टिकट रेलवे स्टेशन के परिसर में एप से नहीं बुक होगी।
सुबह-सुबह कोई ट्रेन पकड़नी हो, ट्रेन आने से पांच मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचें और टिकट के लिए लंबी लाइन लगी है तो बहुत परेशानी होती है, लेकिन अब अनारक्षित टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। रेलवे एप द्वारा अनारक्षित टिकट उपलब्ध करा रहा है, इसके लिए मोबाइल में यूटीएस एप डाउन लोड करना पड़ेगा।
यात्रियों की सहूलियत के लए सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) द्वारा अनारक्षित टिकटिंग एप (यूटीएस) तैयार किया है, इस एप के जरिए पैसेंजर ट्रेनों के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल टिकट बुक किये जा सकते हैं। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मोबाइल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है, इसके लिए आगरा मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर होर्डिंग्स लगाये गये हैं। रेलवे के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित टिकट खरीदने पर जोर दिया जा रहा है। स्टेशनों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस एप से यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?