चुनाव नतीजों से पहले मंगलवार को बीजेपी द्वारा आयोजित एनडीए की डिनर बैठक में 36 घटक दलों के नेता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजनथ सिंह ने बताया कि 3 सहयोगी दल इस डिनर में नहीं पहुंच सके तो उन्होंने लिखित में अपना समर्थन दिया है। खास बात यह है कि एनडीए की मीटिंग और डिनर डिप्लोमेसी के बाद एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को न सिर्फ अपना नेता चुनने की बात कही गई बल्कि उनके नेतृत्व की तारीफ भी की गई। सभी दलों ने पीएम मोदी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया।
राजनाथ सिंह ने बताया कि एनडीए की बैठक में रामविलास पासवान के द्वारा प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें कहा गया कि एनडीए सच्चे अर्थों में भारत के सपनों और आकांक्षाओं का अलायंस है। प्रस्ताव में पीएम और उनके मंत्रियों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई दी है। साथ ही भारत को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार के कार्यों की सराहना की गई।
गृह मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री और दूसरे नेताओं ने ईवीएम पर उठ रहे सवालों को लेकर चिंता व्यक्त की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए राजनाथ ने बताया कि एनडीए ने संकल्प लिया है कि आनेवाले वर्षों में हम प्रगति की गति को और आगे लेकर जाएंगे और इन्फ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास में 25 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा।
Attachments area


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत