उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के मोहाना कस्बे में एक अविवाहित शिक्षिका को अज्ञात लोगों ने उसके कमरे में हाथ-पैर बांधकर पैट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाकर मार डाला।
मोहाना कस्बे में रहने वाली एक महिला शिक्षिका अंजली यादव को मंगलवार शाम लोहे के तार से हाथ-पैर बांधकर जलाकर मार दिया गया पुलिस ने हथौड़ा से तोड़कर तार को शरीर से अलग किया, उसकी शादी जून में होने वाली थी।
जालौन के हुसेपुरा तुरई थाना कुठौद निवासी अंजली यादव की तैनाती 22 दिसंबर 2017 को सिद्धार्थ नगर जनपद के नौगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर में हुयी थी, पांच माह पूर्व उसे पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया से संबद्ध किया गया था, वह मोहाना कस्बे में किराये के मकान में रहती थी।
शाम को अचानक दूसरी मंजिल स्थित उसके कमरे से धुंआ निकलता दिखा तो आसपास के लोग पहुंचे और कमरे का दृश्य देकर दंग रह गये, दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी और उसका हाथ-पैर बंधा हुआ था, वह पूरी तरह से जल चुकी थी, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मोबाइल काल के आधार पर उनसे मिलने-जुलने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत