प्रयागराज विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी करने वाले अभिषेक सिंह के छः साल के बच्चे को अगवा कर भागे अपहर्ता को पुलिस ने ढेर कर मासूम बच्चे रणवीर सिंह को सकुशल मुक्त करा लिया है।
सेंट जोसेफ कालेज में कक्षा एक में पढ़ने वाले छः साल के रणवीर सिंह को मंगलवार को अगवा कर लिया गया।
ठेकेदार अभिषेक सिंह का बेटा बीएचएस के बगल जिमनास्टिक सीखने आया था, शाम सवा छः बजे ठेकेदार का पुराना ड्राइवर संजय यादव उसे कार से अगवा कर ले गया। तीन करोड़ फिरौती मांगने वाले अपहर्ता के पीछे लगी पुलिस टीमों ने उसे भदोही के सुरियावां में घेर लिया, अपहर्ता फायरिंग करने लगा, बदमाश के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी। अपहर्ता को पुलिस की गोली लगी या फिर उसने खुद को शूट कर किया, यह साफ नहीं है।
पुलिस के मुताबिक दोनों ओर से पुलिस से घिरता देखकर अपहर्ता ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग की गई। संजय के पैर में गोली लगी। इसके बाद अपहर्ता संजय ने खुद को कनपटी के पास गोली मार ली। कार से रणवीर सकुशल बरामद हो गया।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंकज प्रयागराज विकास प्राधिकरण में ठेकेदार हैं, उनका बेटा रोज ब्वायज हाईस्कूल के बगल जिमनास्ट हॉल में जिमनास्टिक सीखने आता है। मंगलवार को शाम पांच बजे ठेकेदार का ड्राइवर वीरेंद्र बच्चे को कार से छोड़कर चला गया, सवा छः बजे कटका, झूंसी का संजय यादव जिमनास्ट हॉल पहुंचा, वह ठेकेदार के घर कई साल ड्राइवर रहा है, तीन महीना पहले उसे निकाल दिया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?