आगरा से दो बार सांसद रहे भाजपा के रामशंकर कठेरिया ने इस बार इटावा पहुंचकर जीत की हैट्रिक लगा दी, उन्होंने वहां गठबंधन के कमलेश कुमार को 64467 वोटों से हराया।
उनके नतीजे पर ताजनगरी की नजर लगी थी, उन्हें 522119 वोट मिले। कमलेश कुमार को 457682 वोट मिले। इटावा के सांसद अशोक कुमार दोहरे का भी भाजपा ने टिकट काटा था, वह कांग्रेस के सिंबल पर लड़े, उनकी जमानत जब्त हो गयी, उन्हें 16570 वोट मिले।
कठेरिया मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं, आगरा में विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। 2009 और 2014 में आगरा सीट से ही जीते थे। 2009 में 10 हजार वोटों से 2014 में तीन लाख वोटों से जीत मिली थी, इस बार राह आसान नहीं थी, सारी तैयारी आगरा से की थीं, भाजपा में ही कई नेता उनके टिकट का विरोध कर रहे थे, इस कारण उन्हें इटावा भेजा गया था।
उन्होंने चुनाव में पूरी ताकत लगायी, उनके लिए वोट मांगने फिल्मी सितारे भी आये।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?