दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत की धमक पूरी दुनिया की मीडिया में छायी हुयी है। सबसे ज्यादा पाकिस्तान का मीडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के बारे में अपने विश्लेषण दे रहा है पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन‘ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत में ‘अजेय जादूगर‘ कहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और दुबई की मीडिया अलग-अलग ढंग से मीमांशा भारत में नरेंद्र मोदी की जीत की कर रहा है। यूं तो पूरी दुनिया की मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत पर बहुत कुछ लिखा है, लेकिन यहां चर्चा सिर्फ पड़ौसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश की मीडिया में छप रही खबरों की हो रही है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन ने लिखा-नरेंद्र मोदी ने बहुमत हासिल करते हुए दूसरा कार्यकाल हासिल कर लिया है। चुनाव के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर आक्रामक होते मोदी को ‘अजेय जादूगर‘ के तौर पर देखा गया। मिस्टर मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक के कोरियोग्राफर के तौर पर खुद को स्थापित करते हएु बंटे हुए विपक्ष को कुचल दिया।
डॉन ने यह भी लिखा-भारत में सांप्रदायिक राजनीति एक ऐसे युग में जीत गयी है जो गणतंत्र के भविष्य को परिभाषित करेगी। अनुमान था कि भारत की आर्थिक चुनौतियां नरेंद्र मोदी को उनके वोट बैंक से दूर कर देंगी लेकिन यह शानदार जीत बताती है कि भाजपा पूरी ताकत के साथ पांच साल सरकार चलायेगी। उम्मीद करते हैं कि पीएम मोदी अब पाकिस्तान और मुस्लिम विरोधी रूख न अपनाकर आपसी मेलजोल को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। अब चुनाव खत्म हो गये हैं और उपमहाद्वीप में शांति और स्थायित्व के लिए प्रतिबद्धता दिखाएंगे।
बांग्लादेश के अखबार ढाका ट्रिब्यून ने लिखा है कि भारत में सीमा पर बसे अल्प संख्यकों से हमारी बात हुयी है, उनमें जबरदस्त घबराहट है, खासतौर पर पिछले दिनें एनआरसी को लेकर सीमावर्ती लोगों में ज्यादा परेशानी है। यदि इसी तरह का व्यवहार होता रहा तो इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारत हिंदू राष्ट्र न बन जाये।
बांग्लादेश के अखबार ढाका ट्रिब्यून ने लिखा है कि भारत में सीमा पर बसे अल्प संख्यकों से हमारी बात हुयी है, उनमें जबरदस्त घबराहट है, खासतौर पर पिछले दिनें एनआरसी को लेकर सीमावर्ती लोगों में ज्यादा परेशानी है। यदि इसी तरह का व्यवहार होता रहा तो इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है कि भारत हिंदू राष्ट्र न बन जाये।
दुबई के अखबार खलीज टाइम्स ने कहा कि बेशक रोजगार सृजन और किसानों को लेकर मोदी की नीतियों की आलोचना होती रही हो लेकिन उनका हिंदू राष्ट्रवादियों में एक बड़ा आधार है। पीएम मोदी ने अपने चुनावी अभियान को पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद बड़े बेहतर तरीके से राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ दिया, इस मामले में उनकी विपक्ष के लचीले रवैये की आलोचना ने मतदाताओं पर खास प्रभाव डाला।
|
ReplyForward
|


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस