आगरा में देर रात ग्वालियर रोड पर दो ट्रकों के आपस में टकरा जाने के बाद उनमें आग लग गयी जिसमें दो लोग जिंदा जलकर मर गये।
ग्वालियर रोड पर सदर के सेवला में शुक्रवार रात को ट्रकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गयी, टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रकों में आग लग गयी। आगरा की तरफ से जा रहे ट्रक में दो लोग जिंदा जल गये, जबकि दूसरे ट्रक में सवार लोग जान बचाकर भाग गये। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी, पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाया। मृतक ट्रक के चालक और परिचालक बताये जा रहे हैं।
हादसा रात करीबन 12ः30 बजे हुआ। सदर की ओर से एक ट्रक टायर लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था, जबकि ग्वालियर से एक ट्रक (एमपी नंबर) गेहूं से भरा आ रहा था, सेवला में डिवाइडर नहीं है, यहां दोनों ट्रक आपस में टकरा गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गयी, वहीं टक्कर की वजह से आगरा की ओर से जाते ट्रक के केबिन में चालक और परिचालक फंस गये, वह बाहर नहीं आ गये। ट्रकों में आग की वजह से हाईवे पर वाहन रूक गये, सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गयी, पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास किये, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी, बाद में दमकल पहुंच गयी, दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
वहीं ट्रकों में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया, आधा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने उन्हें एसएन मैडीकल कालेज की इमरजेंसी भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्वालियर की ओर से आ रहे ट्रक में सवार लोग भाग खड़े हुए, वहीं मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। दोनों ट्रकों पर लिखे नंबरों पर पुलिस ने कॉल किया, मगर जिन लोगों ने काल रिसीव किया, उन्होंने ट्रकों के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया, इससे पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?