अमेठी जिले के सभी महाविद्यालय अवध विश्वविद्यालय से किये गये संबद्ध | 250 किलोमीटर दूर अमेठी जिले के छात्र-छात्राओं को डिग्री के लिए दौड़ लगाने की कवायद योगी सरकार ने खत्म कर दी है और अब अमेठी जिले के सभी महाविद्यालय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की बजाय राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कर दिये गये हैं। हैरानी की बात है कि अमेठी के समीपवर्ती लखनऊ और अवध विश्वविद्यालय को छोड़कर 250 किलोमीटर दूर कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कर रखा था।
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अमेठी के युवाओं को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराने और भाजपा की स्मृति ईरानी को जिताने के बाद पहला बड़ा तोहफा दिया है, अब अमेठी के युवाओं को अपनी डिग्री, मार्क्सशीट, सर्टिफिकेट के लिए 250 किमी दूर छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय कानपुर के चक्कर नहीं काटने होंगे, अमेठी जिले के सभी डिग्री कॉलेज अब पड़ोस की डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से जुड़ जायेंगे, युवाओं को सभी सुविधाएं अवध विश्वविद्यालय से ही मिल सकेंगी, अमेठी से अवध विश्वविद्यालय की दूरी करीब 90 किमी. है।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि कैबिनेट ने यूपी राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 में संशोधन का निर्णय लिया है। इसके तहत छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के क्षेत्राधिकार में स्थित अमेठी जिले को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के क्षेत्राधिकार में किया जायेगा, इसके लिए यूपी प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश-2019 लागू करने और इस अध्यादेश के प्रतिस्थानी विधेयक के प्रख्यापन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गयी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?