विश्वदाय स्मारक ताजमहल में पर्यटक बंदर, कुत्तों से ही परेशान थे और अब भीषण गर्मी में पानी के आरओ प्लांट के ऊपर मधुमक्खियों द्वारा घर बना लेने से गला तर करने की व्यवस्था भी गड़बड़ा गयी है। मधुमक्खियां पानी पीने आने वाले पर्यटकों पर हमला कर डंक मार देती है जिसके कारण अब पर्यटक आरओ प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहे। ताजमहल का संरक्षण करने वाले पुरातत्व विभाग के अधिकारी मधुमक्खी के इस छत्ते को हटाकर पर्यटकों को राहत देने की सोच ही नहीं पा रहे।
ताजमहल में मधुमक्खी के डंक से सैलानी परेशान हैं। हर दिन कोई न कोई पर्यटक मधुमक्खी के डंक से कराह रहा है। आरओ प्लांट के पास लगे छत्ते की मधुमक्खियों के कारण पर्यटकों ने पानी भी लेना बंद कर दिया है।
ताजमहल में पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला कभी भी हो सकता है। आरओ प्लांट के पास मधुमक्खी का बड़ा छत्ता है, जिसके कारण प्लांट पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मौजूद रहती हैं, उनके डर से कई पर्यटकों ने आरओ प्लांट पर जाना भी बंद कर दिया है।
बता दें कि बीते साल रॉयल गेट पर मधुमक्खी के छत्ते के कारण पर्यटकों में भगदड़ मच गई थी मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था जिससे कई पर्यटक परेशान रहे। पूर्व में मस्जिद और मेहमानखाने पर भी कई छत्ते लगे थे, इसके अलावा ताजमहल के बगीचे में भी कई छत्ते लगे हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की ताज विजिट से पहले आयी अमेरिकी एडवांस टीम ने इन छत्तों पर आपत्ति जताते हुए हटवाया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?