छात्र-छात्राएं संदेह होने पर अपनी परीक्षा उत्तर पुस्तिका का दोबारा मूल्यांकन तीन हजार रूपये देकर करा सकेंगे, इस तरह का प्रावधान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए कर दिया गया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। खंदारी परिसर में परीक्षा समिति की बैठक में छात्र-छात्राओं के हित में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं।
मंगलवार को हुयी परीक्षा समिति की बैठक में पुनर्मूल्यांकन पर चर्चा हुयी, इसमें सदस्यों ने छात्र हित में इसको आसान बनाने की बात रखी, इस पर समिति ने तीन हजार रूपये की जमा राशि पर पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी है, इसमें छात्र विश्वविद्यालय के नाम तीन हजार रूपये जमा करायेगा, उसकी कापी दो शिक्षकों को जांचने के लिए दी जायेगी। मूल्यांकन में अगर परीक्षार्थी के अंक पूर्व के प्राप्तांक से 15 फीसदी से अधिक अंक आते हैं तो 500/-रूपये काटकर बाकी की बची धनराशि वापस कर दी जायेगी अन्यथा जमा की गयी धनराशि जब्त कर ली जायेगी, अभी तक परीक्षार्थी को पुनर्मूल्यांकन के लिए सबसे पहले आरटीआई के जरिए उत्तर पुस्तिका देखने को मिलती थी, इसके बाद वह पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रार्थना पत्र देता था। बैठक में कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित, कुलसचिव केएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश सिंह, डॉ. पीके सिंह, प्रो. अजय तनेजा, डॉ. बहादुर सिंह, डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. रोशन लाल उपस्थित रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?