फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती दरगाह के सालाना उर्स के दौरान पुलिस पर अवैध ढंग कारोबार करने वाले लपको दुकानदारों ने हमला कर दिया पुलिसकर्मियों को पीटा गया । भीड़ उपद्रव पर उतर आयी पथराव के बीच हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को कई राउंड फायरिंग कर जान बचानी पड़ी।फतेहपुर सीकरी की दरगाह पर अवैध दुकानदार और लपकों पर पुलिस लगाम लगाने में कामयाब नहीं हो रही है। आए दिन यहां विवादों से सैलानियों और जायरीनों को मुसीबत उठानी पड़ती है। बुधवार को अवैध फड़ लगाने वालों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई

फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में अवैध दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा है। विगत दिनों यहां जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद एएसपी दीक्षा शर्मा ने यहां कुछ पुलिसकर्मी की तैनाती की थी। बुधवार को एक व्यक्ति कुछ लोगों को चादर और फूल बेच रहा था। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका। इसके बाद अवैध दुकानदार पुलिसकर्मियों से भिड़ गए और मारपीट कर डाली।आरोप है कि पुलिस को पीटने के दौरान दरगाह में अवैध दुकानदार और लपकों ने फायरिंग भी की। पुलिसकर्मी मौके से जान बचाकर भाग गए। इस घटना के बाद सैलानी और जायरीनों में दहशत का माहौल कायम हो गया। दरगाह परिसर में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत