बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को लगातार पांचवे कार्यकाल के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। देश की राजनीति में सबसे कम बोलने वाले राजनेता नवीन पटनायक का ओडिशा की जनता से ऐसा अटूट रिश्ता कायम हो गया है। खामोश रहने वाले नवीन पटनायक को ओडिशा की जनता के बीच जाकर बहुत कुछ बोलने की जरूरत नहीं होती है, जनता उनको समझती है, वह जनता को और यही फार्मूला ओडिशा में उनके एकछत्र राज्य को कायम रखे हुए है।
पांचवी बार मुख्यमंत्री बने नवीन बाबू के आगे पिछले 20 साल में ओडिशा में किसी लहर का कोई असर नहीं हुआ है। पटनायक की अगुवाई में बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 112 सीटें जीती हैं। बीजद 2000 से ओडिशा में सत्ता में है। समारोह में नवीन पटनायक के बड़े भाई व उद्योगपति प्रेम पटनायक, बहन और जानी मानी लेखिका गीता मेहता सहित उद्योग जगत से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां मौजूद थीं।
16 अक्टूबर 1946 को कटक में जन्मे और देहरादून के विल्हम ओर दून स्कूल से पढ़े नवीन ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बीए किया, उनकी पत्नी ज्ञान पटनायक पंजाब से हैं। नवीन अपने पिता बीजू पटनायक के निधन तक राजनीति में नहीं आये। समर्थकों में बीजू बाबू के नाम से प्रसिद्ध पटनायक पहले कांग्रेस और फिर जनता दल के बड़े नेता थे। पांच मार्च 1997 में उनका निधन हुआ। इसी साल 26 दिसंबर को उनके समर्थकों ने बीजू जनता दल की स्थापना की, इसके बाद नवीन को राजनीति में उतरना पड़ा। राजनीति में सबसे शांत नेता की पहचान रखने वाले नवीन पर ओडिशा की जनता को अटूट भरोसा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?