ट्रेनों में यात्रियों को घटिया खाना परोसे जाने की शिकायत पर रेलवे अधिकारियों ने शुक्रवार को अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में छापा मारा। गंदगी के बीच पकता खाना, नॉन ब्रांडेड पानी की बिक्री और मनमाना दाम वसूली की शिकायत मिली। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस में खाना खाने के बाद यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। पूर्वोत्तर रेलवे के एसीएम एमपी सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया।
लखनऊ गोंडा रूट पर गाड़ी संख्या 19037 अवध एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे एसीएम एमपी सिंह ने छापा मारा। उन्हें देखते ही कर्मचारी सकपका गए और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। उन्होंने खाना बनाते वक्त मिली गंदगी पर फटकारा। इतना ही नहीं उन्होंने कर्मचारियों के मेडिकल सहित अन्य डॉक्यूमेंट भी चेक किए।
100 बोतल नॉन ब्रांडेड पानी भा जब्त कर लिया। दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस(12003) के यात्री विनय गंगवार ने बताया कि ट्रेन में खाना खाने के बात अचानक तबीयत बिगड़ गई और उलटियां भी होने लगीं। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?