पूरे देश में राफेल खरीद पर दुष्प्रचार करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को अब ‘राफेल‘ कांग्रेस दफ्तर के बाहर चिढ़ाता हुआ नजर आयेगा। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के आवास के बाहर राफेल विमान का मॉडल बनाया गया है। धनाओ के आवास का नंबर 23 है जो 24, अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के ठीक सामने है। उल्लेखनीय है कि इससे वायुसेना प्रमुख के इस घर के बाहर सुखाई विमान का मॉडल लगा था, जो कुछ माह पहले ही हटाया गया।
बता दें कि पहला राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को इस वर्ष सितंबर माह में सौंपा जायेगा। भारतीय वातावरण में इसका 1500 घंटे का लाइंग टेस्ट किया जायेगा, इसके बाद चार विमानों का राफेल का बेड़ा अगले वर्ष मई 2020 में अंबाला पहुंचेगा।
वायुसेना प्रमुख ने इस विमान को भारतीय वायुसेना के लिए गेम चेंजर बताया है उन्होंने इस माह की शुरूआत में बठिंडा में बताया था कि भारतीय वायुसेना का राफेल के दो स्क्वॉड्रन मिलेंगे। राफेल की विशेषता यह है कि इसके आने के बाद कोई भी देश भारत की आकाश सीमा का उल्लघंन करने की हिमाकत नहीं कर सकेगा।
यह भारत के लिए विशेष उपलब्धि वाला साबित होगा, इसके मिलने के बाद पड़ोसी देश के साथ एक बार फिर संतुलन की स्थित बहाल हो जायेगी। उल्लेखनीय है कि देश की तात्कालिक जरूरतों के लिए भारत सरकार ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों को खरीद का समझौता किया था। राफेल हाल के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की ओर से बड़ा मुद्दा था, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान राफेल की खरीद पर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?