गृहमंत्री बनने के बाद अमित शाह राष्ट्रवादी एजेंडे को सुलझाने में जितना कामयाब हो पायेंगे वह उनके उतने ही कद को निखारेगा। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 35ए., धारा 370, नागरिकता संशोधन बिल, राम मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी यही मुद्दे पांच साल में अमित शाह के कद और को निखारेंगे। चुनावों में पार्टी अध्यक्ष के नाते उन्होंने इन मुद्दों पर बड़े बड़े वायदे जनता के बीच किये हैं और अब इन वायदों को पूरा करने के लिए उन्हें किसी दूसरे की तरफ नहीं देखना है, अब उनकी स्वंय जिम्मेदारी हो गयी है कि जो वायदा उन्होंने चुनावों के दौरान जनता से किया है उसे किस ढंग से पूरा करेंगे।
आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे और गृह मंत्रालय में अपना कामकाज संभाला. इस मौके पर जी किशन रेड्डी और नित्यानंद राय मौजूद रहे।
शाह पर सरकार के राष्ट्रवाद से जुड़े एजेंडे को अमलीजामा पहनने की जिम्मेदारी है, अगर शाह राष्ट्रवादी मुद्दे, अनुच्छेद 35ए., अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन बिल, राम मंदिर और कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की गुत्थी सुलझा पाये तो सियासी क्षितिज पर उनका छा जाना तय है। उपरोक्त सभी एजेंडे सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
दरअसल, शाह संगठन में अपनी अमिट छाप छोड़ने के बाद अपनी प्रशासनिक क्षमता साबित करना चाहते थे, यही कारण है कि सरकार में शामिल होने की स्थिति में उनकी पहली पसंद गृह मंत्रालय था, चूंकि राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दे पर पार्टी और सरकार ने बड़े-बड़े वादे किये हैं। ऐसे में इस दूसरे कार्यकाल में इन मुद्दों की सियासी अहमियत बेहद बढ़ गयी है, हालांकि इन मुद्दों को अमलीजामा पहनाने के लिए शाह को राज्यसभा में बहुमत के इंतजार के साथ सहयोगी दलों को भी राजी करना होगा। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन बिल, अनुच्छेद 35ए. और अनुच्छेद 370 पर पार्टी के सहयोगी दलों का रूख भाजपा से अलग है।
शाह अपने इस अभियान की शुरूआत कश्मीरी पंडितों की कश्मीर में वापसी से कर सकते हैं। पहले कार्यकाल में इस संबंध में सरकार महज रूपरेखा ही तैयार कर पायी थी, इसके साथ ही शाह अनुच्छेद 35ए. को सुलझाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?